नई दिल्ली में FUJIFILM India के प्रबंध निदेशक कोजी वाडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। बैठक के दौरान भारत में मेडिकल टेक्नोलॉजी और स्वदेशी चिकित्सा उपकरणों के विकास पर चर्चा हुई। जेपी नड्डा ने AIIMS नई दिल्ली के जरिए देश को FUJIFILM India के पहले सीरियल नंबर वाले ‘मेड इन इंडिया’ EP-6000 एंडोस्कोपी सिस्टम को समर्पित किए जाने की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया

कि फ्लेक्सिबल एंडोस्कोपी जैसी आधुनिक तकनीक से बीमारियों की सटीक जांच और कम चीरे वाली चिकित्सा में मदद मिल सकती है। इससे मरीजों के इलाज और रिकवरी के समय को बेहतर करने की संभावनाएं हैं। बैठक में पैंक्रियाटिक कैंसर जैसी जटिल बीमारियों की जांच और प्रबंधन में इन तकनीकों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। साथ ही मेक इन इंडिया के तहत हेल्थकेयर सेक्टर में स्वदेशी निर्माण और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।