राजस्थान के अलवर नगर निगम में बीजेपी की मेयर सुमनलता अग्रवाल की जीत के बाद कैबिनेट मंत्री संजय शर्मा भावुक हो गए। मीडिया से बातचीत के दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। संजय शर्मा ने पिछली बार के घटनाक्रम को याद करते हुए कहा कि इसी नगर परिषद परिसर में उनके साथ धोखा हुआ था, लेकिन इस बार बीजेपी ने जीत दर्ज कर उसका जवाब दिया है। मंत्री ने जीत का श्रेय बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी नेतृत्व को दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री

भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव समेत पार्टी के अन्य नेताओं का आभार जताया। संजय शर्मा ने कांग्रेस नेता टीकाराम जूली पर भी आरोप लगाए और कहा कि इस बार अलवर के पार्षदों ने उन्हें जवाब दिया है। अलवर नगर निगम में बीजेपी की सुमनलता अग्रवाल को 42 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 23 वोट मिले। 13 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से बीजेपी ने मेयर पद पर जीत दर्ज की।
