बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, मुख्य अभिनेता शोभिनाव सतैया और निर्माता महावीर जैन समेत टीम के सदस्य अमित शाह के आवास पहुंचे। मुलाकात के दौरान फिल्म की सफलता और बाबा नीम करोली की आध्यात्मिक विरासत पर चर्चा हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, अमित शाह ने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ी

कहानियों को पर्दे पर लाने के प्रयासों की सराहना की।‘हनुमान अंश’ बाबा नीम करोली के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित फिल्म है। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी और 41 दिनों में दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया।मुलाकात के दौरान निर्माता महावीर जैन ने अपनी अगली फिल्म ‘रामबोला’ की भी जानकारी दी, जो गोस्वामी तुलसीदास के जीवन और विरासत पर आधारित होगी।