कैमूर। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्करी थम नहीं रही है। मोहनियां स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 185 पेटी विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर साइकिल के टायर और जीरे की

बोरियों के नीचे छिपाकर पंजाब से शराब बिहार ला रहे थे। जांच में बोतलों से बैच नंबर मिटाने का भी खुलासा हुआ है। उत्पाद इंस्पेक्टर संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि कार्रवाई में एक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया गया है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पूछताछ जारी है।