पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सबंग में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा बरजीबन ब्रिज के पास हुआ, जिसमें दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, एक बाइक तेमाथानी से सबंग की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बाइक सामने से आ रही थी। इसी दौरान ब्रिज के पास दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को

इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना का पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
