भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS सह्याद्रि( Sahyadri) और INS कुलिश फिलीपींस के सुबिक बे पहुंच गए हैं। दोनों युद्धपोत ASEAN Defence Ministers’ Meeting-Plus यानी ADMM-Plus की Joint Cooperation Activity में हिस्सा लेंगे। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस गतिविधि में ASEAN सदस्य देशों के साथ आठ Plus देशों की समुद्री सेनाएं शामिल हो रही हैं। इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा और सहयोग से जुड़े पेशेवर एवं परिचालन स्तर के अनुभव साझा करना है। इस दौरान

विभिन्न देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी समन्वय और सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। ADMM-Plus क्षेत्रीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। भारतीय नौसेना के इन दोनों युद्धपोतों की भागीदारी भारत और ASEAN देशों के बीच समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम के तौर पर देखी जा रही है। गतिविधि के दौरान विभिन्न नौसैनिक बलों को संयुक्त रूप से काम करने और परिचालन अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।

