बिरसा मुंडा शिक्षण संस्थान, पाकुड़ में रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की निःशुल्क मॉक टेस्ट सीरीज का आयोजन किया गया। बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित संस्थान में एंडेवर एकेडमी द्वारा आयोजित टेस्ट में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। एंडेवर एकेडमी के निदेशक विकास तिवारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न के अनुरूप अभ्यास और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक रविवार निःशुल्क मॉक टेस्ट कराया जा रहा है। टेस्ट JTET के नवीनतम सिलेबस एवं पैटर्न

पर आधारित है। परीक्षा के बाद विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा उत्तरों की समीक्षा और डाउट क्लीयरेंस सेशन भी आयोजित किया जाता है। अभ्यर्थियों ने कहा कि मॉक टेस्ट से उन्हें अपनी कमजोरियों को पहचानने और समय प्रबंधन में मदद मिल रही है। संस्थान के अनुसार JTET परीक्षा तक प्रत्येक रविवार यह निःशुल्क टेस्ट सीरीज जारी रहेगी। मौके पर शिक्षक मो. समीर अहमद, प्रिंस प्रकाश, प्रेम प्रताप सिंह, उदय कुमार, नीरज कुमार राउत सहित बड़ी संख्या में परीक्षार्थी मौजूद रहे।

