हजारीबाग। जिले में बाइक चोरी पर अंकुश लगाने के लिए एसपी के निर्देशन में गठित विशेष छापामारी टीम को बड़ी सफलता मिली है। विगत एक सप्ताह में पुलिस ने कुल 23 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। तीन दिन पूर्व विभिन्न थानों से 17 चोरी की बाइक बरामद की गई

थी। आज पुनः चौपारण पुलिस ने परसासातारी भगहर में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी के दौरान 6 चोरी की बाइक और 285 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। पुलिस ने बताया कि चोरी की बाइक बरामदगी को लेकर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

