पाकुड़-हिरणपुर मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच के सामाजिक कार्यकर्ता-सह-संयोजक सुजीत कुमार विद्यार्थी ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2024 से ही पाकुड़-हिरणपुर मुख्य मार्ग की स्थिति जर्जर है। वर्तमान में उपायुक्त आवास से सदर अस्पताल सोनाजोड़ी तक सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। इससे मरीजों, गर्भवती महिलाओं और आम

राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि पाकुड़ जिले के पत्थर और कोयले से सरकार को राजस्व मिलता है, लेकिन जिले के लोगों को सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए वर्षों से परेशानी झेलनी पड़ रही है। ज्ञापन के माध्यम से सदर अस्पताल सोनाजोड़ी तक सुगम और मजबूत सड़क आवागमन सुनिश्चित करने के लिए तत्काल सकारात्मक पहल की मांग की गई है।

