महेशपुर: प्रखंड के कैराछतर स्थित क्रिकेट मैदान में मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा, पाकुड़ जिला समिति के तत्वावधान में जावा जोगाई नृत्य करम महापर्व 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। आयोजकों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में भुइयां, घटवार, घटवाल और पहाड़िया समाज के सैकड़ों पुरुष-महिलाओं ने भाग लिया। पारंपरिक करम गीत-संगीत और जावा जोगाई नृत्य ने लोगों को आकर्षित किया। इस दौरान सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत

के संरक्षण का संदेश दिया गया। उपासना मरांडी ने कहा कि करम पर्व केवल पूजा और उत्सव नहीं, बल्कि समाज की पहचान, परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़कर पूर्वजों की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना चाहिए। संस्कृति और पहचान की रक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बीरबल राय, सचिव जितेंद्र राय, कोषाध्यक्ष गणेश राय, ग्राम प्रधान गोपी राय सहित अंजनी कुमार भगत, लक्ष्मण राय, सुबोध राय, दुर्गा राय, केशव राय, लालू पहाड़िया समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

