बोकारो जिले के चंद्रपुरा में घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल बच्चे का इलाज जारी है और वह जिंदगी-मौत से जूझ रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस वारदात को लेकर विपक्षी नेताओं और राजनीतिक

कार्यकर्ताओं ने झारखंड की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हेमंत सरकार पर अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण, हमलावरों की पहचान और फायरिंग के पीछे की वजह का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

