विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत और नेपाल के बीच समग्र सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई। बातचीत में खास तौर पर आर्थिक सहयोग, ऊर्जा और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान डॉ. जयशंकर ने नेपाल में हाल ही में आई

भीषण बाढ़ से हुई जनहानि और संपत्ति के नुकसान पर संवेदना भी व्यक्त की। भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से आर्थिक, ऊर्जा और संपर्क समेत कई क्षेत्रों में सहयोग जारी है। दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिए लगातार उच्चस्तरीय बातचीत होती रही है।

