जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा योजना के तहत नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। 18 सितंबर 2026 से शुरू हुआ यह राष्ट्रव्यापी अभियान 100 हफ्तों तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के बाद दीप प्रज्वलित कर किया गया। महाविद्यालय के सचिव शम्भू कुमार और प्राचार्य विनय कुमार ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। मुख्य अतिथि डॉ. नीतू

सिन्हा ने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज और स्वस्थ भारत के निर्माण की शपथ दिलाई गई। बीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने झारखंड का सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। 20 सितंबर को देशभर में हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक और नारा लेखन जैसे कार्यक्रम होंगे।

