मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फेटेपुर गांव में पुलिस ने अवैध रूप से गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल/एसआईटी ने 17 सितंबर को कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान फेटेपुर निवासी मंजूर शेख (35) के घर/दुकान से 1200 ग्राम गांजा, 2640 रुपये नकद, एक लोहे का तराजू एवं बाट, एक डिजिटल थर्मामीटर, तीन पीस गांजा पीने वाला चिलम,

एक नाइलॉन की रस्सी तथा 90 ग्राम पोटाश बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुफस्सिल थाना कांड संख्या 132/26, धारा 20(b)(ii)(B)/22(b) NDPS Act, 1985 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। कार्रवाई में मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार, रविन्द्र सिंह, यशवंत कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे।

