बिहार के जमुई जिले से सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। यहां एक स्कूल में 663 छात्र नामांकित हैं, जबकि पढ़ाने के लिए सिर्फ सात शिक्षक और पांच कमरे उपलब्ध हैं। कमरों में जगह नहीं होने के कारण कई छात्र गलियारे और फर्श पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। हालात सबसे ज्यादा गंभीर स्कूल की छत पर दिखाई दे रहे हैं। छात्रों की संख्या अधिक

होने के चलते छत पर बने कमरे के पास खुले स्थान में बेंच-डेस्क लगाकर दो दर्जन से ज्यादा बच्चों को बैठाया गया है। हैरानी की बात यह है कि छत के किनारे सुरक्षा के लिए रेलिंग तक नहीं लगी है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

