ओवैसी का रामेश्वर शर्मा पर पलटवार, बोले- मिसाइल लॉन्च करने की तारीख बताओ |

ओवैसी का रामेश्वर शर्मा पर पलटवार, बोले- मिसाइल लॉन्च करने की तारीख बताओ |

मध्य प्रदेश के भोपाल में समान नागरिक संहिता यानी UCC के विरोध में आयोजित जनसभा के दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के विवादित बयान पर पलटवार किया। सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने शर्मा के उस कथित बयान का जिक्र किया, जिसमें करोंद चौराहे से काजी कैंप तक मिसाइल लॉन्च करने की बात कही गई थी।

ओवैसी ने विधायक को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो बताएं मिसाइल कब लॉन्च करेंगे। उन्होंने काजी कैंप के इतिहास और आजादी के मुजाहिदीन का भी जिक्र किया। भाषण के दौरान ओवैसी ने शर्मा को ‘छोटू’ कहकर निशाना साधा। वहीं, रामेश्वर शर्मा सफाई दे चुके हैं कि उनका इशारा पाकिस्तान के काजी कैंप की ओर था। ओवैसी ने UCC को लेकर भी सरकार पर अल्पसंख्यकों के अधिकार छीनने का आरोप लगाया।