गणेश चतुर्थी के मौके पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया। सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर पूजा की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में बप्पा चांदी के सिंहासन पर विराजमान नजर आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में सचिन तेंदुलकर आरती करते दिखाई दे रहे हैं। सारा ने बप्पा के प्रिय मोदक और घर की खूबसूरत सजावट की झलक भी साझा की।

इस खास मौके पर सारा गुलाबी रंग के सूट में नजर आईं, जबकि उनकी भाभी सानिया चंडोक हरे रंग की साड़ी में दिखाई दीं। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ अंबानी परिवार के एंटीलिया के राजा के दर्शन करने भी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पत्नी अंजलि, बेटे अर्जुन, बहू सानिया और बेटी सारा मौजूद थीं।

