कैमूर में JDU महासचिव मनीष वर्मा का स्वागत, मिलन समारोह में जुटे कार्यकर्ता

कैमूर में JDU महासचिव मनीष वर्मा का स्वागत, मिलन समारोह में जुटे कार्यकर्ता

कैमूर में जदयू राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा का भव्य स्वागत, मिलन समारोह में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता

कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड स्थित बेतरी पंचायत में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा का भव्य स्वागत किया गया। सोमवार 15 सितंबर को पंचायत मुखिया श्रवण पटेल के आवास पर मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान मुखिया श्रवण पटेल और भभुआ प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुरु सिंह ने माला पहनाकर मनीष वर्मा का स्वागत किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें माला और प्रतीक चिन्ह भेंट किया और जिंदाबाद के नारे लगाए। मीडिया से बातचीत में मनीष वर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से मिलना, उनका हालचाल जानना और किसी भी मतभेद को दूर करना है। जदयू जिला अध्यक्ष की गैरमौजूदगी पर उन्होंने कहा कि बड़े परिवार में कभी-कभी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसका गलत अर्थ नहीं निकालना चाहिए। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।