विभावि में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों ने किया ग्रुप डिस्कशन |

विभावि में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों ने किया ग्रुप डिस्कशन |

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को लोकतंत्र से जुड़े विभिन्न ज्वलंत विषयों पर ग्रुप डिस्कशन और ई-रिसोर्स डाउनलोड करने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को पांच अलग-अलग समूहों में बांटा गया और प्रत्येक समूह के साथ शोधार्थियों को मेंटर के रूप में जोड़ा गया।

छात्रों ने लोकतंत्र क्या है, लोकतंत्र की उपयोगिता, वैश्विक लोकतंत्र में भारत की भूमिका, लोकतंत्र की सफलता में नागरिकों का योगदान और अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की सार्थकता जैसे विषयों पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार रखे और लोकतांत्रिक व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं को समझने का प्रयास किया। ग्रुप डिस्कशन के बाद सभी विद्यार्थियों को केंद्रीय पुस्तकालय ले जाया गया, जहां उन्होंने ई-रिसोर्स के माध्यम से अपने विषयों से संबंधित अध्ययन सामग्री का संकलन किया।