हजारीबाग के बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की 26वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में महासमिति की दूसरी बैठक सचिव दीप नारायण निषाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत मां दुर्गा के जयकारों के साथ हुई। इस दौरान पूजा महोत्सव को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने को लेकर विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गई। वर्ष 2001 में स्थापित महासमिति में 600 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं, जो सदस्यता शुल्क

और आपसी सहयोग से आयोजन की व्यवस्था संभालते हैं। महासमिति की ओर से इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक लॉटरी कूपन और पुरस्कारों का आयोजन किया जाएगा। नवरात्र के नौ दिनों तक बड़ा बाजार और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय रहेगा। सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से इस वर्ष पूजा और भी भव्य होगी। बैठक में कई सदस्य मौजूद रहे।

