उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के पास मंगलवार, 15 सितंबर की सुबह तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब नंबर की कार में कुल 9 लोग सवार थे और सभी फूलपुर से सरायमीर की तरफ जा रहे थे। मृतकों की

पहचान सत्यम मोदनवाल, निखिल गुप्ता और लकी सोनकर के रूप में हुई है। लकी की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फूलपुर के सीओ किरण पाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ

