बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हिंदी को भारत की बिंदी और गौरव बताया है। मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य अभिलेखागार भवन के सभागार में आयोजित हिंदी दिवस सह कवि सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हिंदी भाषा, साहित्य और कविता के महत्व पर प्रकाश डाला। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि हिंदी की मिठास, साहित्य की खुशबू और कविता की संवेदनशीलता हमारी समृद्ध विरासत है।

उन्होंने हिंदी भाषा के गौरव को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक पहचान और भावनात्मक एकता का भी प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान साहित्य और कविता से जुड़े लोगों ने हिंदी के प्रति अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया।

