बिहार के नालंदा जिले से शिव मंदिर में कथित तोड़फोड़ और पेशाब किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को कुछ बच्चों ने मंदिर परिसर में पत्थरबाजी की और वहां मौजूद मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। आरोप है कि बच्चों ने मंदिर के अंदर पेशाब भी किया। पूरी

घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 से 5 साल की उम्र के तीन बच्चों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद इलाके में चर्चा और नाराजगी का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

