किशनगंज में नर्सिंग होम की इमारत में लगी भीषण आग, आधे घंटे तक नहीं पहुंची दमकल |

किशनगंज में नर्सिंग होम की इमारत में लगी भीषण आग, आधे घंटे तक नहीं पहुंची दमकल |

बिहार के किशनगंज में चूड़ी पट्टी इलाके की एक तीन मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरे बाजार और नर्सिंग होम परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इमारत में स्थित दुकान में ज्वलनशील सामान रखा हुआ था। कुछ लोगों ने वहां गैस रखे होने का भी दावा किया है।

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद करीब आधे घंटे तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। हालांकि, बाद में दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आग की लपटों और धुएं के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन दमकल और प्रशासन की कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।