भारतीय रेल ने आम यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अगस्त 2026 में 14 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को नियमित सेवा में शामिल किया है। इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई राज्यों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। रेल मंत्रालय के मुताबिक, इन ट्रेनों के साथ देश में चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस की कुल संख्या बढ़कर 86 हो गई है। नई ट्रेनों में धनबाद-कोयंबटूर, अहमदाबाद-भागलपुर, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस और सूबेदारगंज-

लोकमान्य तिलक टर्मिनस जैसे रूट शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें पहले स्पेशल के रूप में चलाई जा रही थीं, जिन्हें यात्रियों की मांग और अच्छी प्रतिक्रिया के बाद नियमित किया गया है। वहीं, अगस्त 2026 में 67 करोड़ 27 लाख से ज्यादा यात्रियों ने रेल सफर किया, जबकि पिछले साल अगस्त में यह संख्या 64 करोड़ 43 लाख थी। उपनगरीय यात्रियों की संख्या में भी 9.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

