दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का समापन हो चुका है। समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की केमेस्ट्री सबसे ज्यादा चर्चा में रही। भारत मंडपम में दुनिया के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में वैश्विक सहयोग और समावेशी विकास पर जोर दिया गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है।

ऐसे में ब्रिक्स देशों को सहयोग के जरिए मानवता के हित में आगे बढ़ना होगा। समिट के दौरान पीएम मोदी ने मिस्र, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, नाइजीरिया और युगांडा समेत कई देशों के नेताओं से द्विपक्षीय बातचीत की। इन बैठकों में व्यापार, निवेश, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और तकनीक जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं, अगले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी चीन करेगा।

