हजारीबाग JHAROTEF की टीम ने दिवंगत मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू के आवास उत्सव उपवन पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू का निधन 6 सितंबर को हुआ था। संगठन ने उनके निधन को JHAROTEF के लिए अपूरणीय क्षति बताया। JHAROTEF के सदस्यों ने कहा कि राज्यकर्मियों के लिए पुरानी पेंशन की पुनर्बहाली का मार्ग प्रशस्त करने में दिवंगत मंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही उन्होंने सरकार और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने में भी अहम योगदान दिया था। संगठन ने कहा कि उनके इन कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा

सकता। प्रांतीय समिति के आह्वान पर झारखंड के 24 जिलों से JHAROTEF के सदस्य मंत्री के आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी गई। हजारीबाग से प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय कोषाध्यक्ष नितिन कुमार, जिला अध्यक्ष रंजीत वर्मा, जिला सचिव किशोरी महतो, मीडिया प्रभारी मधुसूदन सिंह, झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव सुरेश प्रसाद महत्ता, अनिल कुमार सहित कई सदस्य शामिल हुए।

