पाकुड़ जिले के देवीनगर पंचायत अंतर्गत अखड़ासोल गांव में बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों को राहत मिली है। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी की पहल पर गांव में 25 केवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। पुराना ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी। इससे ग्रामीणों के दैनिक कार्य, बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे थे। ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से अपनी समस्या उपासना

मरांडी के सामने रखी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपासना मरांडी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और ट्रांसफार्मर बदलने की पहल की। इसके बाद विभाग की ओर से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर विभागीय स्तर पर लगातार पहल जारी रहेगी।

