पाकुड़ के हिरणपुर क्षेत्र में अवैध ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से करीब 5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क पर हाई स्कूल मोड़, हाथकाठी के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा कर दोनों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

सुंदरपुर निवासी शिवा दत्ता और कमलघाटी निवासी मोहम्मद जियाउल अंसारी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान ब्राउन शुगर के अलावा पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक, सिल्वर पेपर का टुकड़ा और बिना नंबर प्लेट की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद की गई। मामले में हिरणपुर थाना कांड संख्या 65/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21(a)/29 में केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

