नई दिल्ली में आयोजित BRICS समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर निशाना साधा। BRICS बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में पुतिन ने कहा कि दुनिया में बड़े और गहरे बदलाव हो रहे हैं और आर्थिक विकास के नए इंजन तेजी से उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों के पास अब भी मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीक और वैज्ञानिक क्षमता है, लेकिन दुनिया लगातार बदल रही है। पुतिन ने BRICS की बढ़ती आर्थिक ताकत का भी जिक्र किया। उनके

मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में दुनिया की GDP में BRICS देशों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से ज्यादा रही, जबकि G7 की हिस्सेदारी करीब 29 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी BRICS देशों में रहती है, जिससे इन देशों के घरेलू बाजार काफी मजबूत हैं। वहीं, पीएम मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अंतरिक्ष समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

