भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली इन दिनों अपना ज्यादा समय लंदन में बिता रहे हैं। इसी दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की उनसे मुलाकात हुई। शिंदे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लंदन पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान उन्होंने विराट कोहली को शॉल देकर सम्मानित किया। एकनाथ शिंदे ने बताया कि यह एक गुडविल मुलाकात थी और कोहली को जैसे ही उनके लंदन आने की जानकारी मिली, वह उनसे मिलने पहुंचे। शिंदे ने विराट कोहली की

जमकर तारीफ करते हुए उन्हें बड़ा क्रिकेटर और बेहद डाउन टू अर्थ बताया। दोनों के बीच महाराष्ट्र की अलग-अलग वेलफेयर स्कीम और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी बातचीत हुई। वहीं, क्रिकेट की बात करें तो विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। सितंबर के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज होनी है, जिसमें कोहली के खेलने की उम्मीद है।

