हजारीबाग के ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ नर्सिंग में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता और शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में GNM और ANM सत्र 2025 के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वस्थ और संतुलित आहार, गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक भोजन, मधुमेह रोगियों के लिए उपयुक्त डाइट सहित कई स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार कर प्रदर्शित किए। छात्र-छात्राओं ने व्यंजनों के पोषण संबंधी लाभ और

स्वास्थ्य में उनकी उपयोगिता की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक संभू कुमार, सचिव विनय कुमार और विभागाध्यक्ष अनीता कुमारी मौजूद रहीं। निदेशक ने कहा कि नर्सिंग विद्यार्थियों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है और उन्हें लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना चाहिए। वहीं, अधिकारियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।

