विभावि इतिहास विभाग में राष्ट्रीय संगोष्ठी, भारतीय ज्ञान परंपरा पर मंथन |

विभावि इतिहास विभाग में राष्ट्रीय संगोष्ठी, भारतीय ज्ञान परंपरा पर मंथन |

हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की ओर से भारतीय ज्ञान परंपरा और इतिहासलेखन के विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विवेकानंद सभागार में आयोजित इस संगोष्ठी में दो सत्र हुए, जिसमें पहले सत्र में पैनल डिस्कशन और इंटरएक्टिव सेशन, जबकि दूसरे सत्र में शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड के दिवंगत उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देकर की गई।

पैनल डिस्कशन की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने की। इस दौरान डॉ. अमित कुमार सुमन ने कहा कि ज्ञान की शक्ति से सत्ताएं प्रभावित होती हैं। वहीं वक्ताओं ने भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता और उसके सामाजिक योगदान पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और विभिन्न संस्थानों से जुड़े शोधार्थी शामिल हुए।