लखनऊ में फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। इस दौरान फिल्म से जुड़े कलाकार और टीम के सदस्य मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान फिल्म की कहानी, निर्माण और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फिल्म को लेकर बातचीत की और उत्तर प्रदेश में

फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दों पर भी विचार साझा किए। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद फिल्म टीम ने इसे खास और यादगार अवसर बताया। माना जा रहा है कि यह फिल्म भगवान हनुमान से जुड़े विषय और उनकी वीरता एवं धार्मिक भावनाओं को केंद्र में रखकर बनाई जा रही है। मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं।

