भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर खुद को बेगुनाह बताते हुए भारत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। माल्या ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि उन्हें कानूनी तौर पर ब्रिटेन छोड़ने से रोका गया है। उनका कहना है कि उन्हें भगोड़ा बताना गलत है और उनके साथ अन्याय हुआ है। माल्या ने यह भी दावा किया कि बैंकों ने कोर्ट के आदेश के तहत तय करीब

6,203 करोड़ रुपये के कर्ज के मुकाबले उनसे लगभग 14,100 करोड़ रुपये की वसूली की है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी रकम की रिकवरी के बावजूद उन्हें अब भी धोखेबाज क्यों कहा जाता है। वहीं, भारत सरकार आर्थिक अपराधियों को देश वापस लाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

