जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का वंदे मातरम् गाते हुए वीडियो सामने आने के बाद सियासी विवाद तेज हो गया है। श्रीनगर में 7 सितंबर को फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के दौरान वंदे मातरम् का गायन हुआ, जिसमें करीब तीन मिनट दस सेकंड तक उमर अब्दुल्ला खड़े रहे। इस दौरान उनके पिता और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला भी मौजूद थे। कांग्रेस महासचिव

केसी वेणुगोपाल ने पूरे गीत के गायन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानियों की उस सोच का सम्मान करती है, जिसमें भारत की बहुलतावादी और समावेशी पहचान को प्राथमिकता दी गई थी। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर अलग-थलग पड़ती जा रही है।
