उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 17 करोड़ 29 लाख रुपये मूल्य के जाली नोट बरामदगी मामले में NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट के तत्कालीन प्रबंधक अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद से अमित कुमार फरार चल रहा था। 26 अगस्त को PNB के करेंसी चेस्ट से जाली नोट मिलने की सूचना के बाद

उत्तर प्रदेश पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच में बैंक के तीन कर्मचारियों की कथित भूमिका सामने आई, जिनमें अमित कुमार, रवि कुमार कसे और सुशील शर्मा शामिल हैं। तीनों को निलंबित किया गया था। 3 सितंबर को NIA ने जांच अपने हाथ में ली। अब एजेंसी जाली नोटों के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

