बेंगलुरु में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए DRI अधिकारियों ने 180 जिंदा इंडियन स्टार कछुए बरामद किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बेंगलुरु के गांधीनगर इलाके में एक व्यक्ति को रोककर यह कार्रवाई की। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन कुर्मा’ के तहत की गई। बताया गया कि सभी कछुओं को छह कपड़े के कवर में छिपाकर एक हरे रंग के ट्रॉली बैग में रखा गया था। इंडियन स्टार टॉरटॉइज संरक्षित वन्यजीव प्रजाति है और इसे Schedule-I के तहत सुरक्षा

प्राप्त है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर ये कछुए कलासिपाल्या से लिए थे और उन्हें मैजेस्टिक इलाके में पहुंचाने वाला था। इसके बदले उसे 10 हजार रुपये मिलने थे। DRI अधिकारियों ने कछुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की जांच अब वन्यजीव तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इस मामले में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने पर केंद्रित है।

