पाकुड़। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक राजमहल सांसद विजय हांसदा की अध्यक्षता में हुई। केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं, सड़क, पेयजल, बिजली, आवास और स्वास्थ्य की व्यापक समीक्षा हुई। दीप प्रज्वलन से बैठक शुरू हुई। सांसद ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। लंबित कार्यों को समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। डीडीसी अरविंद लाल ने बताया कि मनरेगा में 769 डोभा, 501 टीसीबी

और 734 कुओं का निर्माण हुआ है। पीएमजीएसवाई में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, धरमपुर-पाकुड़ सड़क में तेजी लाने को कहा गया। पीएम आवास और अबुआ आवास जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। शहरी जलापूर्ति में 300 कनेक्शन दिए गए हैं। नौ गांवों में जेरेDA से विद्युतीकरण जारी है। बैठक में 12 लाभुकों को आवास, नियुक्ति पत्र, पोषण और खेल किट वितरित किए गए।

