कैमूर। जिले में कर्मनाशा नदी उफान पर है। यूपी-बिहार को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर पानी का दबाव बढ़ गया है। दुर्गावती थाना के आदर्श नुआंव के समीप दुर्गावती-ककरैत पथ पर छलका के ऊपर करीब तीन फीट तेज बहाव में पानी बह रहा है। तेज बहाव के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर पैदल और वाहनों से सड़क पार कर रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बाइक

और छोटे वाहनों के लिए खतरा ज्यादा है। मसौढ़ा पंचायत के मुखिया संजय सिंह उर्फ बब्बू मौके पर पहुंचे और लोगों से सड़क पार न करने की अपील की। उन्होंने एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी को सूचना दी। एसडीएम ने डायल-112 की टीम भेजी और बैरिकेडिंग की बात कही। बताया जा रहा है कि मूसाखाड़ बांध से 30 से 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ा है
