प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल पर राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की। यह सम्मेलन ‘टीम इंडिया’ की भावना को मजबूत करने और सहकारी संघवाद को और गहरा करने की दिशा में आयोजित शिखर सम्मेलनों की श्रृंखला की पहली कड़ी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सम्मेलन में तय किए गए लक्ष्यों को जमीन पर उतारने के लिए लगातार समीक्षा और फॉलो-अप

की जरूरत है, ताकि सभी निर्णयों पर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पीएम मोदी ने जन भागीदारी पर भी जोर दिया। उन्होंने जल संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘जल उत्सव’ को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।

