AI-First Banking की ओर भारत, PNB Summit में भविष्य की बैंकिंग पर मंथन |

AI-First Banking की ओर भारत, PNB Summit में भविष्य की बैंकिंग पर मंथन |

पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB ने PNB AI Summit 2026 का आयोजन किया, जिसमें बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी की भूमिका पर चर्चा हुई। दो दिवसीय इस समिट में पॉलिसी मेकर्स, रेगुलेटर्स, इंडस्ट्री लीडर्स, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स, फिनटेक इनोवेटर्स और साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स शामिल हुए। समिट की शुरुआत DFS के अतिरिक्त सचिव देबाशीष प्रस्टी ने की।

वहीं PNB के MD और CEO अशोक चंद्र ने कस्टमर सर्विस, ऑपरेशनल एफिशिएंसी, रिस्क मैनेजमेंट और वित्तीय समावेशन को बेहतर बनाने में AI, GenAI और एजेंटिक AI के इस्तेमाल पर जोर दिया। कार्यक्रम में साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन 2026 का भी समापन हुआ। PNB ने IIT कानपुर के साथ मिलकर क्वांटम-प्रूफ सिस्टम पर हैकाथॉन आयोजित किया था। समिट में AI एक्सपीरियंस जोन भी आकर्षण का केंद्र रहा, जहां करीब 20 कियोस्क के जरिए अत्याधुनिक AI और साइबर सिक्योरिटी तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि AI अब प्रयोग से आगे बढ़कर बैंकिंग सेक्टर की बुनियादी जरूरत बनता जा रहा है।