केरेडारी पंचायत भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव पटेल ने की, जबकि संचालन जिला सचिव सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने और पंचायत स्तर तक कमेटी के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव पटेल ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को और सक्रिय करने की अपील की। बैठक के दौरान

सर्वसम्मति से युवा मोर्चा की प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। सुशील कुमार ओझा को प्रखंड अध्यक्ष, देवानंद महतो, मो. कौसर और आलोक कुमार महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं केदार कुमार महतो को सचिव, मनीष कुमार, गोपाल कुमार और उपेंद्र दास को उप सचिव, दशरथ कुमार को कोषाध्यक्ष तथा विनोद कुमार महतो को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया।

