हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में आरोपियों के एनकाउंटर के बाद केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस ने कथित तौर पर शामिल दो शूटरों सुमित और मोहित को एनकाउंटर में मार गिराया है। दोनों पर इनाम घोषित था। घटना के बाद जयंत चौधरी का परिवार से मिलने पहुंचना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले में आगे की जांच और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

