हजारीबाग में किसान महासभा की बैठक, 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

हजारीबाग में किसान महासभा की बैठक, 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

हजारीबाग में किसान महासभा की बैठक, जमीन लूट के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान हजारीबाग। सिंघानी स्थित होटल में अखिल भारतीय किसान महासभा की झारखंड राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। अध्यक्षता बीएन सिंह ने की, संचालन हीरा गोप ने किया। मुख्य अतिथि राज्य सचिव और पूर्व विधायक राजकुमार यादव रहे। यादव ने कहा कि पूरे झारखंड में किसानों की जमीन की लूट हो रही है।

गैर-मजरूआ जमीन की रसीद नहीं काटी जा रही, म्यूटेशन के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। गैस पाइपलाइन के नाम पर खेती योग्य जमीन पर जबरन कब्जा हो रहा है। उन्होंने बड़कागांव गोंदलपुरा और शिकारीपाड़ा कोल ब्लॉकों को रद्द करने की मांग की। बैठक में 20-21 सितंबर को जालंधर में राष्ट्रीय सम्मेलन सफल बनाने, 1 से 15 सितंबर तक जनजागरण अभियान और 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने समेत 14 मांगों पर संघर्ष का निर्णय लिया गया।