हजारीबाग। वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में तीन दिवसीय उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय खेल महोत्सव-2026 का भव्य समापन हुआ। हजारीबाग ओलंपिक संघ और जिला प्रशासन के तत्वावधान में हुए महोत्सव में फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, तीरंदाजी प्रतियोगिताएं हुईं। उपायुक्त की पहल से आयोजन सफल रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीआईजी अंजनी कुमार झा ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित

करता है। कुलपति चंद्रभूषण शर्मा ने खेल और शिक्षा के समन्वय से युवाओं के सशक्त होने की बात कही। फुटबॉल बालिका वर्ग में हजारीबाग, बालक वर्ग में रामगढ़, वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में हजारीबाग और महिला में धनबाद विजेता रहा। एथलेटिक्स और तीरंदाजी में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

