हजारीबाग। श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार द्वारा अग्रसेन भवन में आयोजित पंचम श्री श्याम मनुहार महोत्सव भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। देर रात तक बाबा श्याम के जयकारे गूंजते रहे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण गौ लीला पर आधारित बाबा का भव्य दरबार रहा, जिसे कोलकाता के कारीगरों ने तैयार किया था।

हजारों श्रद्धालुओं से अग्रसेन भवन खचाखच भरा रहा। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह नहीं थमा। दोपहर 2:15 बजे पूजा-अर्चना और अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ। शाम 6:30 बजे जयपुर के अभिषेक नामा, कटिहार के आदर्श दाधीच और जयपुर के दीपांशु अग्रवाल ने भजनों से समां बांधा। रात 11:30 बजे आरती के साथ समापन हुआ। आयोजन में प्रशासन, महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था और सुरक्षा का ध्यान रखा गया। आयोजकों ने सभी का आभार जताया।

