हजारीबाग। माँ काली मंदिर-छड़वा डैम पर्यटन विकास योजना को स्वीकृति और टेंडर जारी होने पर हजारीबाग में हर्ष है। जनता ने विधायक प्रदीप प्रसाद का आभार जताया। पर्यटन विभाग द्वारा बी श्रेणी में अधिसूचित छड़वा डैम में करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से पथ, बांध भवन, घाट, नौका विहार सहित पर्यटन सुविधाओं का विकास होगा। इससे क्षेत्र बेहतर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। गौरतलब है कि फरवरी 2025 में विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में इस मांग

को प्रमुखता से उठाया था। उनकी पहल पर योजना को स्वीकृति मिली और अब टेंडर जारी हुआ है। स्थानीय लोगों ने कहा कि माँ काली मंदिर और छड़वा डैम आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य से जुड़े हैं। विकास से पर्यटकों को सुविधा और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रयास जारी रहेंगे।

