पाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला प्रशासन और जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में रेलवे मैदान में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छह टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन वार्ड पार्षद निभा देवी, ईआरएमयू सचिव संजय कुमार ओझा, ईजरप्पा सचिव राणा शुक्ला और संघ सचिव हिसाबी राय ने किया। पहले मुकाबले में राज हाई स्कूल ने हरिणडंगा

हाई स्कूल को 2-1 से हराया। दूसरे में डे बोर्डिंग-1 ने अंजना को 2-1 से हराया। डे बोर्डिंग-2 ने बैंक कॉलोनी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल डे बोर्डिंग-1 और डे बोर्डिंग-2 के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में डे बोर्डिंग-1 ने 2-1 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी जीती। समापन पर जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कौशिक, नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक निर्भय सिंह, अभिषेक भगत और रातुल दे को भी सम्मानित किया गया।

