हजारीबाग। 15 वर्षों बाद हजारीबाग में राष्ट्रीय सेविका समिति की शाखा का पुनः शुभारंभ किया गया। करीब 40 स्वयंसेविकाओं ने सेवा, संस्कार, संगठन और राष्ट्रभावना के साथ समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में टंडवा की बबीता जी और चतरा की वर्षा रानी जी ने समिति की कार्यपद्धति, उद्देश्यों और शाखा संचालन का प्रशिक्षण दिया। ध्वज स्थापना और प्रार्थना

के साथ वातावरण अनुशासित और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत रहा। नई शाखाओं के विस्तार की रणनीति पर भी मंथन हुआ ताकि अधिक से अधिक नारी शक्ति को समिति से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर सह विभाग संघ चालक ताराकांत शुक्ल, जिला संघ संचालक वासुदेव प्रसाद कुशवाहा, विभाग प्रचारक आशुतोष, जिला सह कार्यवाह विकास, वरिष्ठ स्वयंसेवक गंगाधर दुबे, राम बहादुर और आदित्य सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

